कौन हैं भानू चोपड़ा जिन्होंने दिल्ली में खरीदा सबसे महंगा बंगला

0
कौन हैं भानू चोपड़ा जिन्होंने दिल्ली में खरीदा सबसे महंगा बंगला- Prachar Prasaran

कौन हैं भानू चोपड़ा जिन्होंने दिल्ली में खरीदा सबसे महंगा बंगला ?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घर खरीदना कोई छोटी बात नहीं है। इसमें भी जब कोई सबसे महंगा घर खरीदे तो सभी उसका नाम और उसके बारे में जानना चाहेंगे। दिल्ली में घर होना ही एक सपना होता है तो यहां के सबसे महंगे इलाकों में घर होना तो बहुत बड़ी बात है। भारत के बिजनेसमैन भानु चोपड़ा ने दिल्ली के सबसे महंगे बंगलों में से एक को खरीदा था। चोपड़ा ने यहां 127 करोड़ रुपये का बंगला खरीदा था। यह बंगला 850 वर्ग मीटर में स्थित है। वे 6,750 करोड़ रुपये की बाजार पूंजीकरण वाली एक कंपनी के मालिक हैं। उन्होंने खुद ही इस कंपनी की स्थापना की थी। उन्होंने यह बंगला इस साल की शुरुआत (फरवरी) में खरीदा था। 127.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया यह बंगला गोल्फ लिंक रोड इलाके में है।

भानु चोपड़ा ने इसे खरीदने के लिए 6.79 करोड़ रुपये का स्टांप ड्यूटी चुकाया। इस इलाके में कई वीआईपी लोगों के साथ ही डिप्लोमेट्स भी रहते हैं। इसके साथ ही चोपड़ा दिल्ली एनसीआर में सबसे महंगा घर खरीदने वालों में शामिल हो गए हैं। उनका बंगला दिल्ली के लोधी गार्डन के ठीक दक्षिण में स्थित है। यह रहने के लिए सबसे अच्छे इलाकों में से एक माना जाता है। यहां काफी हरियाली है, सड़कें चौड़ी हैं और चारों तरफ पेड़ हैं। कुल मिलाकर रहने के लिए यह बहुत ही ज्यादा अच्छी जगह है।

कुछ ऐसा रहा Bhanu Chopra का सफर

भानु चोपड़ा की कंपनी बूटस्ट्रैप थी और उनके पास प्रोडक्ट की मार्केटिंग के लिए कोई कैपिटल नहीं थी। इसके चलते उन्हें B2B सेगमेंट पर ध्यान देना पड़ा। जिससे उन्हें पहले ही साल में मुनाफा हुआ। आपको बता दें कि फिलहाल उनकी कंपनी के पास SpiceJet, Indigo, Singapore Airline और Trivago, Booking, Expedia और Cleartrip जैसे क्लाइंट हैं। उनकी कंपनी का हेडक्वार्टर नोएडा में है।

Bhanu Chopra करियर

बात करें करियर की तो 2004 में भानु चोपड़ा ने मार्केट में एक गैप देखा और फिर एक कंपनी बनाई। उस समय वह Deloitte के साथ एक कैंसल्टेंट के तौर पर काम कर रहे थे और उन्हें अकसर ही अमेरिका व यूरोप के बीच यात्रा करनी पड़ती थी। उस समय उन्हें बेस्ट फ्लाइट रेट चेक करने के लिए काफी समय खर्च करना पड़ता था। इसके बाद उन्होंने ग्राहकों के लिए प्राइस कंपेरिजन करने वाली वेबसाइट के तौर पर RateGain शुरू करने का आइडिया आया।

Bhanu Chopra पढ़ाई

भानु चोपड़ा ने अमेरिका में Indiana University से फाइनेंस ऐंड कंप्यूटर साइंस की मास्टर डिग्री हासिल की है। वह India Angel Network के साथ भी एक निवेशक के तौर पर जुड़े रहे हैं। इसके अलावा, वह सिंगापुर की की हॉस्पिटेलिटी फर्म Red Doorz के डायरेक्टर भी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भानु चोपड़ा की नेट वर्थ करीब 2672 करोड़ रुपये है। जबकि उनकी कंपनी का टर्नओवर 6750 करोड़ रुपये है।

Bhanu Chopra ने लिया 127 करोड़ का घर

अपना खुदका घर हो यह हम सबकी इच्छा होती हैं। भानू चोपड़ा की भी यह इच्छा थी। पर उनकी सक्सेस स्टोरी का एक नया चैप्टर कहो, उन्होने हाली में दिल्ली के गोल्फ्स लिंक रोड पे एक शानदार बंगलो 127.05 करोड़ में खरीदा है। यह उपलब्धि के साथ साथ आज की तारीख में उनकी कंपनी RateGain की मार्केट कैप (यानी बाजार में वो कंपनी कितनी बडी है) 6750 करोड़ रुपए बन गई हैं।

अंत में, भानु चोपड़ा ने बाजार की दुखती रग को समझ कर RateGain जैसी सफल कंपनी खड़ी करदी। उनकी लगन, मेहनत और कमिटमेंट से बस उन्हें एक सफल Entrepreneur नही बनता बल्कि एक Visionary बनता है जिसने अपने काम पुरी ट्रैवल टेक्नोलोजी सैक्टर में अपनी छाप छोड़ दी है। भानु चोपड़ा की स्टोरी नए स्टार्टअप की शुरुआत करने वाले नौजवानों के लिए और सबके लिए एक गाईड और मोटीवेशन के रूप साबित होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *